तू उस वक़्त को कैसा भी बताए, मुझको समझ में आता है|
मैं उस भय से परिचित नहीं, पर तेरा अन्दर छुपा दर्द नज़र आता है|
वो होंगी कुछ तेज़ हवाएँ जो उम्मीद के दीप को करे अग्निमुक्त,
पर ज़रा हिम्मत को रखो दोस्त, उस दीप को फिर जलाना है|
देखो यहीं-कहीं एक दिया-सलाई को मिल जाना है|
वक़्त कैसा भी हो दोस्त, तुझे हँसना भूल न जाना है|
लफ़्ज़ों के तीर चलने वाले मिलते हैं बहुत, उनका काम आना और जाना है|
पर याद रख कि तू है वो सिपाही, जिसको उनसे लड़ते जाना है|
विष, लहू और तानो को तुझको अपने प्रहार से हराना है|
कमज़ोर नहीं तू बलशाली है, विश्व को ये दिखाना है|
हताशा नहीं निराशा नहीं मुस्कान को अपनी ढाल बनाना है|
सकारात्मकता के लोहे को काटना, सिर्फ दुश्मन का सपना सुहाना है|
वक़्त कैसा भी हो दोस्त, तुझे हँसना भूल न जाना है|
तू न डर बस करले ये प्रण की अब आगे कदम बढाना है|
बहुत दब लिया सबके दबाए अब खड़े होके दिखाना है|
नफरत और अविश्वास को कदमो तले दबाना है|
हिम्मत-ए-बंदा, मदद-ऐ-खुदा सच है दिखलाना है|
साथी बढाले कदम मुस्कुरा के ज़रा,खुदा का एक बंदा तुझे हर राह पर मिलता जाना है|
वक़्त कैसा भी हो दोस्त, तुझे हँसना भूल न जाना है|
nice yr
ReplyDeleteThanks!
ReplyDelete