पुकारा है तुझे मैंने अब तो तुम चल दो|
हिम्मत के इस पथ पर कदम तुम रख दो|
मैं हूँ यहीं तेरे लिए बस बात ये मान लो|
बनाओ चमन अब इस वीरान से उजाड़ को|
न कोई सवाल बिन जवाब तुम अब छोड़ना|
पकड़लो आसमान को और विजय गीत छेड़ना|
तपस्या कहो या कहो जूनून यह तुझे है सोचना|
जलधर के रथ को मरूस्थल है भेजना|
बढ़ गया मैं आगे अब तुम बढ़ चलो|
कर्तव्य की इस राह पर अब मर-मिटो|
मैं हूँ यहीं तेरे लिए बस बात ये मान लो|
बनाओ चमन अब इस वीरान से उजाड़ को|
घाटी तक रवि की रश्मि जब न आय,
शीत अपना चरम वहां है दिखलाता|
उस वक़्त भी नभ-चोटी पर सूर्यकिरण झलक दिखाए|
कोशिश से भी कोई वहां है पहुँच न पाता|
नभ को नापने तुम भी चले चलो
आओ चोटी पर सूर्यकिरण में विलीन हों|
मैं हूँ यहीं तेरे लिए बस बात ये मान लो|
बस कदम बढाओ इस ऊंचाई को नाप लो|
ढूँढो अपने बल को, जानो अपने आवेग को|
तेरे अन्दर उसका सुप्त कोष है|
उस असीम शक्ति का तुम अब आवेश लो|
मंजिल हासिल करने का बनाना एक जोश है|
कठोर इस राह के अन्वेषण पर बढे चलो|
मोक्ष मिले हमे इस बात को माने चलो|
मैं हूँ तेरे लिए वहीँ जहाँ से तुम चले चलो
मैं हूँ तेरे लिए वहीँ जहाँ से तुम चले चलो
रुकेंगे हम नहीं आज तुम वचन दो|